शुरू न्यूज़
मुरैना के सबलगढ़ क्षेत्र में विद्युत वितरण कंपनी मध्य क्षेत्र के सब स्टेशन रामपुर कला के कर्मचारियों के साथ बेरखेड़ा ग्राम पंचायत में मारपीट की घटना हुई है। पीड़ित कर्मचारी लाइनमैन शैलेंद्र कुमार रसोईया ने बताया कि वे जेई के साथ गांव में एक डीपी का डीटीआर काटने गए थे, क्योंकि वहां बिजली बिल की 8 लाख रुपये से अधिक की राशि बकाया थी। इसी दौरान गांव के ही माता दिन बघेल और उसके साथियों ने आकर विद्युत मंडल के कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
इस घटना के बाद पीड़ित कर्मचारियों द्वारा रामपुर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर शिकायत की गई थी। इसके बावजूद आज तक थाना प्रभारी द्वारा मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है और पुलिस ने अपराधियों को थाने से छोड़ दिया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड