शुरू न्यूज़
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में अम्बाह थाना क्षेत्र के अंतर्गत श्यामपुर कलां में आयोजित भूमिया बाबा के मेले में महिलाओं और बालिकाओं से छेड़खानी का विरोध करने पर एक दुकानदार के साथ मारपीट की गई। मेले में खरीदारी करने आईं महिलाओं और बालिकाओं को देखकर सेंथरा बाढई निवासी प्रशांत सखबार (पुत्र बृजराज सखबार), बचना सखबार (पुत्र श्रीपति सखबार) और उनके दो अन्य साथी सीटी बजाकर भद्दे कमेंट व छेड़छाड़ कर रहे थे। पास ही अपनी दुकान पर बैठे भानू सिंह तोमर ने जब इन असामाजिक तत्वों को इस हरकत से रोका, तो आरोपियों ने रंगदारी दिखाते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। हमलावर जाते-जाते धमकी दे गए कि अगर थाने में शिकायत की तो जान से खत्म कर देंगे।
मौके पर मौजूद मोहित राजपूत और ओमकार राजपूत ने बीच-बचाव कर पीड़ित को बचाया। इसके बाद पीड़ित भानू सिंह तोमर ने दोनों गवाहों के साथ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस द्वारा पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद अंदरूनी चोटों के लिए एक्स-रे कराने की सलाह दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड