शुरू न्यूज़
मुरैना के अंबाह स्थित जोहा पंचायत के हवेली ग्राम मजरा में वर्षों से बदहाल पड़ी सड़क को लेकर शुरू हुआ एक अनोखा विरोध प्रदर्शन तब महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुँच गया, जब सांसद पुत्र गौरव शिवमंगल सिंह तोमर स्वयं मौके पर पहुँचे। नवनीत उर्फ अभिषेक सिंह तोमर, पिता मुरारी सिंह तोमर, ने सांसद निवास तक दंडवत यात्रा शुरू की थी। अभिषेक सिंह तोमर का आरोप था कि इसी सड़क की बदहाली के कारण एक वर्ष पूर्व उनकी गर्भवती पत्नी को समय पर अस्पताल नहीं पहुँचाया जा सका था, जिससे उनके अजन्मे बच्चे की मृत्यु हो गई थी।
सांसद पुत्र गौरव शिवमंगल सिंह तोमर ने घटनास्थल पर पहुँचकर अभिषेक सिंह तोमर से चर्चा की और उनसे आंदोलन को बीच में ही स्थगित करने का आग्रह किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि सड़क निर्माण कराना उनकी जिम्मेदारी है और इस कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा। तोमर ने तुरंत संबंधित अधिकारियों और सड़क का ठेका लेने वाले ठेकेदार से फोन पर बात की और सड़क निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर टेंडर प्रक्रिया निरस्त करने की भी अनुशंसा की जाएगी।
ग्रामीणों के अनुसार, यह सड़क चिरोजी भदोरिया के मकान से दच्छापुर तक लगभग चार-पाँच किलोमीटर लंबी है और इसका टेंडर पहले ही हो चुका है। हालांकि, निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं होने से बरसात के दिनों में यह मार्ग दलदल में बदल जाता है। ग्रामीणों ने सांसद पुत्र की इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि अब वर्षों पुरानी सड़क की समस्या का स्थायी समाधान होगा और क्षेत्र के लोगों को आवागमन में हो रही कठिनाइयों से राहत मिलेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड