शुरू न्यूज़
मध्य प्रदेश के लांजी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मिरिया के टेकेपार में अवैध शराब को लेकर आक्रोशित ग्रामीण महिलाओं ने 8 जुलाई को शराब तस्करी कर रहे एक वाहन को धर दबोचा। इस वाहन से लगभग ₹52,000 की अवैध शराब जब्त की गई। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत सदस्य ज्योति उमरे भी मौके पर पहुंचीं, जिसके बाद पुलिस भी सूचना पर घटनास्थल पर पहुंच गई।
मौके पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच बहस होने की बात भी सामने आई। इस मामले में पुलिस ने धनंजय सिंह राजपूत, मनोज फुलमारे और देवा शर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, शराब भट्टी दुकान के मैनेजर धनंजय सिंह राजपूत ठेकेदार देवा शर्मा के साथ मिलकर गांव-गांव जाकर शराब बेच रहे थे।
वर्तमान में, सउनि बिजु माम्मन इस मामले में अग्रिम कार्यवाही में जुटे हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड