शुरू न्यूज़
मूसलाधार बारिश के बीच सोमवार शाम मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के लांजी तहसील में एक दर्दनाक हादसा हुआ। ग्राम पंचायत रानककोड़ी के पंचायत सचिव सीताराम घोरमारे ड्यूटी से घर लौटते समय पीपलगांव कला और कोसमारा के बीच स्थित उफनते नाले को पार करने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आ गए। देखते ही देखते वे अपनी बाइक सहित पानी की तेज धारा में बह गए।
घटना सोमवार 27 जुलाई को शाम करीब 4:30 बजे की है। सीताराम घोरमारे कार्यालयीन कार्य समाप्त कर अपने गृह ग्राम कोसमारा लौट रहे थे। देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका, जिससे परिजनों और क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने मामले की सूचना दर्ज कर ली है और एसडीआरएफ की सहायता से लापता पंचायत सचिव की तलाश लगातार जारी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड