शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला पर अपने पति की हत्या कर उसके शव को घर के बाथरूम में दफनाने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, इस कृत्य के बाद किसी को शक न हो, इसके लिए बाथरूम की फर्श पर नई टाइल्स भी लगवा दी गई थीं।
करीब 45 दिनों तक यह महिला पति के लापता होने का नाटक करती रही। हालाँकि, पुलिस वेरिफिकेशन के दौरान उसके जवाबों पर संदेह हुआ। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर महिला ने कथित तौर पर अपने पति की हत्या की बात स्वीकार कर ली।
इसके बाद पुलिस ने बाथरूम की फर्श तुड़वाई, जहाँ से कंकाल बरामद हुआ। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस की मौजूदगी में खुदाई कर कंकाल को बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड