शुरू न्यूज़
उन्नाव से एक बेहद सनसनीखेज़ मामला सामने आया है जिसने हर किसी को चौंका दिया है। एक ट्रांसजेंडर महिला ने आरोप लगाया है कि फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद एक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाया और कथित तौर पर उसका जेंडर परिवर्तन कराने के लिए मजबूर किया।
पीड़िता का दावा है कि सर्जरी के बाद उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। साथ ही, आरोपी ने उससे लाखों रुपये, सोने के गहने और एक बाइक भी हड़प ली। इतना ही नहीं, आरोपी पर ब्लैकमेलिंग करने, जबरन देह व्यापार में धकेलने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।
पीड़िता का कहना है कि पुलिस से शिकायत के बावजूद उसे न्याय नहीं मिला है। अब उसने आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड