शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के हसनगंज थाना क्षेत्र के कस्बा मोहान में एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत और दुष्कर्म का प्रयास करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि मोहल्ले के ही एक युवक ने बच्ची को खेतों में ले जाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। इस गंभीर घटना की शिकायत दर्ज कराने के बावजूद मोहान चौकी पुलिस पीड़ित परिवार की कोई सुनवाई नहीं कर रही है और अब तक मामले में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे परेशान होकर पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है।
पीड़ित मासूम को न्याय दिलाने और प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा पर जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से इस मामले का संज्ञान लेने की विनम्र अपील की गई है। मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि वे इस गंभीर प्रकरण में निष्पक्ष और त्वरित जांच के निर्देश जारी करें, और यदि जांच में आरोप सही साबित होते हैं, तो दोषी के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड