शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में बच्चों के ऊपर हुए लाठीचार्ज का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत अमानवीयपूर्ण कार्य करार देते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपनी आवाज उठाने का अधिकार है। योगी आदित्यनाथ ने बताया कि उन्होंने कई वीडियो देखे हैं, जिनमें कुछ पुलिसकर्मी बिना नेम प्लेट के ड्यूटी पर आए हुए थे और बच्चों के ऊपर लाठीचार्ज कर रहे थे। उन्होंने इस बात को ऊपर तक उठाया है और मांग की है कि बिना नेम प्लेट के बच्चों पर लाठी चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई करते हुए उन्हें तुरंत ड्यूटी से सस्पेंड किया जाए और संबंधित अधिकारी बच्चों की मांगों का जवाब दें।
इसके साथ ही, योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को खुद के दिमाग से काम लेने और किसी के बहकावे में न आने की सलाह दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष बच्चों को भड़का रहा है। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि जो भी लोग बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ या छेड़छाड़ कर रहे हैं, वे चाहे कोई भी हों, सलाखों के पीछे होंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड