शुरू न्यूज़
आचार्य सीताराम पाण्डेय द्वारा बुधवार, 22 जुलाई 2026 का पंचांग और राशिफल जारी किया गया है। पंचांग के अनुसार आज सूर्योदय सुबह 05:16 बजे और सूर्यास्त शाम 06:44 बजे होगा। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 07:43 बजे तक रहेगी। इसके अलावा स्वाती नक्षत्र रात्रि 02:03 बजे तक, साध्य योग रात्रि 10:20 बजे तक, बालव करण सुबह 07:43 बजे तक और कौलव करण रात्रि 08:23 बजे तक रहेगा। आज का राहुकाल दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक तय बताया गया है।
राशिफल के अनुसार, मेष राशि के जातकों के लिए दिन सफलता दायक रहेगा और नौकरीपेशा लोगों को सम्मान अधिक मिलेगा। वृष राशि वालों को उलझनों और असमंजस का सामना करना पड़ सकता है, जिससे काम अधूरे रह सकते हैं। मिथुन राशि के लोगों को शाम के समय शुभ समाचार मिलेंगे, जिससे उत्साह बढ़ेगा। कर्क राशि के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा और मानसिक शांति के लिए अध्यात्म का सहारा लेने की बात कही गई है। सिंह राशि वालों को धन लाभ होगा और योजनाएं पूरी होंगी। कन्या राशि के जातकों को मानसिक दुविधा से राहत मिलेगी और अचानक धन लाभ होने के योग हैं।
तुला राशि के जातकों में आलस्य और लापरवाही की अधिकता रह सकती है, जबकि वृश्चिक राशि वालों के लिए परिस्थितियां हानिकारक बन सकती हैं, इसलिए विवेक से काम लेना होगा। धनु राशि के व्यवसायियों को व्यापार में रुक-रुक कर धन लाभ होगा। मकर राशि के जातकों के लिए दिन कार्यसिद्धि वाला रहेगा और अधिकारियों से सहायता प्राप्त होगी। कुंभ राशि के लोग धार्मिक कृत्यों और दान-पुण्य में समय व्यतीत करेंगे। वहीं मीन राशि के जातकों को सुबह से सेहत में नरमी और भागदौड़ के कारण आर्थिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड