शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के धनघटा विधानसभा क्षेत्र के मुखलिसपुर में रविवार को श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों द्वारा जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का भव्य स्वागत किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जहां इंजीनियर रामआशीष ने भी पुष्पमाला पहनाकर शंकराचार्य का स्वागत किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ संरक्षण के मुद्दे पर बेहद कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि यदि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार गौ माता को “राष्ट्रमाता” घोषित नहीं करती है, तो वर्ष 2027 के चुनाव में सनातनी समाज भाजपा के विरोध में मतदान करेगा।
शंकराचार्य के इस रुख का समर्थन करते हुए इंजीनियर रामआशीष ने भी कहा कि सर्व समाज जगद्गुरु शंकराचार्य के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने एलान किया कि वर्ष 2027 में सभी लोग एकजुट होकर भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करेंगे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने धर्म, संस्कृति और गौ संरक्षण जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा की और आशीर्वाद लिया, जिससे माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक और धार्मिक बना रहा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड