शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के धनघटा थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी शनि कुमार (पुत्र विन्ध्यांचल, निवासी ग्राम भीटी हरदो, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर) को दुल्हापार चौराहा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया है।
इस मामले में वादिनी द्वारा 05 अप्रैल 2026 को धनघटा थाने पर अपनी नाबालिग पुत्री को आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस ने महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए साक्ष्य संकलन के आधार पर त्वरित कार्रवाई की और 20 जुलाई 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई धनघटा थाने में दर्ज मु0अ0सं0 193/2026 धारा 87, 137(2) बी0एन0एस0 के तहत की गई है।
यह पूरी कार्रवाई जनपद में महिलाओं पर होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के अंतर्गत की गई है। पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी धनघटा श्री अभयनाथ मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस बल ने इस सफलता को हासिल किया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक श्री नन्दू गौतम और कांस्टेबल विनीत गिरी शामिल रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड