संतकबीरनगर जनपद के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त अभिषेक कुमार, पुत्र शिवपूजन, निवासी गूदी, थाना मुण्डेरवा, जनपद बस्ती को कटाई चौराहा के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया है।
इस मामले में माननीय न्यायालय जनपद संतकबीरनगर के आदेशानुसार 17 जून 2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियुक्त के विरुद्ध शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुकदमा अपराध संख्या 536/2026 की धाराओं 64(2)(m), 352, 351(3) बीएनएस और 5L/6 पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना कोतवाली खलीलाबाद के अपराध निरीक्षक श्री अजय कुमार सिंह और कांस्टेबल विशाल सिंह शामिल रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड