अशरफपुर चौराहे पर खुला ओम फर्नीचर हाउस, जिला पंचायत सदस्य अंकिता बाबी ने किया उद्घाटन
डबल बेड से लेकर सोफा, डायनिंग टेबल व चौखट-फाटक तक लकड़ी का हर सामान उचित रेट पर उपलब्ध
अशरफपुर चौराहे पर खुला ओम फर्नीचर हाउस, जिला पंचायत सदस्य अंकिता बाबी ने किया उद्घाटन
डबल बेड से लेकर सोफा, डायनिंग टेबल व चौखट-फाटक तक लकड़ी का हर सामान उचित रेट पर उपलब्ध
धनघटा, संतकबीरनगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के अशरफपुर चौराहे पर सोमवार को ओम फर्नीचर हाउस का भव्य उद्घाटन किया गया। समाजवादी पार्टी की जिला पंचायत सदस्य अंकिता बाबी ने फीता काटकर फर्नीचर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। उद्घाटन के अवसर पर प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर ने जिला पंचायत सदस्य का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
ओम फर्नीचर हाउस पर ग्राहकों की जरूरत के अनुसार विभिन्न प्रकार के लकड़ी के फर्नीचर तैयार किए जाएंगे। प्रतिष्ठान पर डबल बेड, सिंगल बेड, सोफा, सिंगारदानी, कुर्सी-मेज, डायनिंग टेबल सहित घरेलू उपयोग के विभिन्न फर्नीचर उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा चौखट, फाटक, जंगला समेत लकड़ी से संबंधित अन्य सामान भी ग्राहकों की पसंद और जरूरत के अनुसार तैयार किए जाने की व्यवस्था है।प्रतिष्ठान संचालक के अनुसार यहां गुणवत्तापूर्ण लकड़ी का सामान उचित दर पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। ग्राहकों की मांग के अनुसार फर्नीचर को डिजाइन और आकार के अनुरूप तैयार किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को फर्नीचर खरीदने के लिए दूर-दराज के बाजारों का रुख न करना पड़े।उद्घाटन कार्यक्रम में राकेश यादव, महेंद्र यादव ग्राम प्रधान कोचरी, रामनिवास यादव ग्राम प्रधान रामपुर मध्य, मनीष चौहान, हरिराम, सूरज राजभर, सुरेंद्र यादव सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान के संचालक को नए व्यवसाय के लिए शुभकामनाएं दीं।ओम फर्नीचर हाउस के शुभारंभ से अशरफपुर चौराहे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर विभिन्न प्रकार के फर्नीचर एवं लकड़ी से संबंधित सामान उपलब्ध होने की सुविधा मिलेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड