रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

महुली पुलिस ने सुनी वृद्धजनों की समस्याएं, दी योजनाओं की जानकारी

Ramesh Dubey

महुली कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट व मिशन शक्ति द्वारा वृद्धजनों के बीच पहुंचकर सुनी गई समस्याएं, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी*

महुली कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट व मिशन शक्ति द्वारा वृद्धजनों के बीच पहुंचकर सुनी गई समस्याएं, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी*
उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में आज दिनांक 12.08.2026 को थाना महुली की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट टीम द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं मोहल्लों में भ्रमण कर वृद्धजनों से मुलाकात की गई । इस दौरान टीम ने उनके घर पहुंचकर कुशलक्षेम जानी तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। आज कोई भिखारी व घुमंतू प्राणी बेसहारा लावारिस ब्यक्ति नहीं मिले ।
कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट व मिशन शक्ति टीम के पुलिसकर्मियों ने वृद्ध नागरिकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, पेंशन योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं, सहायता कार्यक्रमों तथा सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का इस प्रकार उनके बीच पहुंचना न केवल सुरक्षा का एहसास कराता है, बल्कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों में विश्वास और आत्मबल भी बढ़ाता है।
थाना महुली पुलिस का मानना है कि पुलिसिंग केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ संवेदनशील संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास करना भी पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कम्युनिटी पुलिसिंग का उद्देश्य पुलिस और जनता के मध्य विश्वास, सहयोग एवं आत्मीयता को मजबूत करना है, जिससे एक सुरक्षित, जागरूक एवं सशक्त समाज का निर्माण हो सके।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी