रक्षाबंधन के दिन घर में छाया मातम, पिता की मौत से चार बेटियों के सिर से उठा साया
बलवनिया में युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं; पुलिस जांच में जुटी
सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के बलवनिया गांव में रक्षाबंधन के दिन एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। गांव निवासी राकेश कुमार की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की चार बेटियां हैं और कोई पुत्र नहीं है। पिता की मौत के बाद चारों बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना से परिवार के साथ पूरे गांव में शोक का माहौल है।
चौरासी थाना पुलिस के अनुसार बलवनिया फला माताजी निवासी सुरेश आमलिया पुत्र केवलराम आमलिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट के अनुसार उसका भाई राकेश कुमार शुक्रवार रात करीब आठ बजे खेत की ओर गया था। बाद में परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी मिली। राजेश को एक पेड़ से लटका देखा, बहू और मां ने राकेश को देखा तो तत्काल सुरेश को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रक्षाबंधन के दिन हुआ और देर शाम अंतिम संस्कार किया गया।
चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
राकेश कुमार अपने पीछे पत्नी और चार बेटियों को छोड़ गया है। परिवार में कोई पुत्र नहीं है। पिता की मौत के बाद चारों बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। रक्षाबंधन के पर्व पर हुई इस दुखद घटना ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। बहनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा और परिजनों की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे।
तीन भाइयों में मझला था राकेश
परिजनों के अनुसार राकेश कुमार तीन भाइयों में मझला था। परिवार में उसकी एक बहन भी है। अचानक हुई मौत से भाई-बहन और अन्य परिजन सदमे में हैं। रक्षाबंधन के दिन भाई की मौत की खबर ने बहन और परिवार के अन्य सदस्यों को झकझोर दिया।
आत्महत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा
हैड कांस्टेबल सूरजमल कटारा ने बताया कि युवक की मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों से जानकारी जुटाने के साथ घटना के कारणों का पता लगाने में लगी है।
बाइट: सूरजमल कटारा,हैड कांस्टेबल
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड