शुरू न्यूज़
डूंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा स्थित कांग्रेस कार्यालय में चौरासी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सचिन पायलट के प्रस्तावित वागड़ दौरे के दौरान 14 जुलाई को साबला में होने वाले स्वागत कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तैयार करना था। बैठक की अध्यक्षता पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने की, जबकि पूर्व राज्य मंत्री डॉ. शंकर यादव और पूर्व उप जिला प्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार के आतिथ्य में कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया। नेताओं ने विश्वास जताया कि सचिन पायलट का यह दौरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने 14 जुलाई को सुबह 10 बजे बड़ी संख्या में साबला पहुंचकर भव्य स्वागत करने का संकल्प लिया। सचिन पायलट 13 जुलाई को बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और अगले दिन 14 जुलाई की सुबह बांसवाड़ा से उदयपुर जाते समय साबला से होकर गुजरेंगे। इस दौरान उनके स्वागत के लिए चौरासी विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे डूंगरपुर जिले में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। बैठक में डूले सिंह चौहान, कारीलाल मीणा, प्रकाश पाटीदार, प्रद्युम्न सिंह चौहान, मनोहर सिंह चौहान, महेंद्र भगोरा, बालगोविंद पाटीदार, सुरेश भोई सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड