शुरू न्यूज़
डूंगरपुर जिले की चौरासी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भादर के कालिका पाड़ला स्थित कावा शंभू के मकान पर मंगलवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर में रखा सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य कमलेश अहारी, वार्ड पंच मनीलाल, मंडल अध्यक्ष श्यामलाल कटारा और संबंधित पटवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने नुकसान का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। साथ ही, जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से प्राकृतिक आपदा राहत के तहत शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की।
उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कुछ दिन पहले भचड़िया गांव में बिजली गिरने से दो युवक झुलस गए थे, जिनमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। वहीं, सादड़िया गांव में भी आकाशीय बिजली गिरने से एक बैल और एक गाय की मौत हो चुकी है। इन लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है और उनकी चिंताएं और बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से बारिश के दौरान आकाशीय बिजली से बचाव के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने तथा प्रभावित परिवारों को समय पर राहत सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड