शुरू न्यूज़
डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को साबेला बायपास के पास एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है, जहाँ असारवा-उदयपुर ट्रेन की चपेट में आने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने एक ऐसे परिवार की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया, जहाँ कुछ ही समय पहले बेटे की सरकारी नौकरी की खुशी का माहौल था।
राजपुर निवासी मृतक गौतमलाल साद (55) के पुत्र जिम्मी साद का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर चयन हुआ था। शनिवार को ही शहर के विजयाराजे सिंधिया ऑडिटोरियम में आयोजित ‘मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव’ कार्यक्रम के दौरान जिम्मी को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा गया था। बेटे के सरकारी सेवा में चयनित होने से पूरे परिवार में उत्सव का माहौल था और चारों ओर से बधाईयाँ मिल रही थीं।
लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। नियुक्ति पत्र मिलने के कुछ ही देर बाद ही यह दुखद घटना घटित हो गई। गौतमलाल साद अपने फार्म से घर लौटते समय साबेला बायपास के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे कि तभी वे अचानक असारवा-उदयपुर ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
जिस घर में थोड़ी देर पहले बेटे की कामयाबी का जश्न मन रहा था, पिता की मौत की खबर पहुँचते ही वहाँ कोहराम मच गया और खुशियों का माहौल चीख-पुकार में बदल गया। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुँची और जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और मामला दर्ज कर आगे की जाँच शुरू कर दी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड