शुरू न्यूज़
उपखंड क्षेत्र के बेडसा कस्बे में देर रात अज्ञात बदमाशों ने तीन वारदातों को अंजाम दिया है। चोरों ने एक मोटरसाइकिल चुरा ली, साथ ही दो अन्य घरों के ताले भी तोड़े। यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, 6 जुलाई की रात करीब 12 बजे कस्बा निवासी विजेंद्र कुमार लोहार के घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई, जिसके बाद पीड़ित ने चौरासी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी दौरान, बदमाशों ने अरविंद सिंह चौहान और तिलेश प्रेमचंद पंचाल के घरों के भी ताले तोड़े। हालाँकि, घरों में लोगों के जाग जाने से बदमाश वहाँ से भाग निकले और चोरी की वारदात पूरी नहीं कर पाए।
इन घटनाओं के बाद पूरे कस्बे में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड