शुरू न्यूज़
डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के बेडसा गांव में पुश्तैनी जमीन पर बाड़ लगाने को लेकर एक पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। यहां की रहने वाली 62 वर्षीय वृद्ध महिला जमना रोत ने चौरासी थाने में लिखित शिकायत देकर अपने ही परिवार के दो सदस्यों पर गाली-गलौज करने, प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
दर्ज शिकायत के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 12 बजे जमना रोत अपनी बेटी कल्पना के साथ घर से 300 मीटर दूर स्थित खेत पर बाड़ लगा रही थीं। इसी दौरान नटवरलाल रोत धारदार हथियार लेकर मौके पर पहुंचा और जमीन को अपनी बताते हुए काम जबरन रुकवा दिया। आरोप है कि उसने गाली-गलौज की और दोबारा खेत में कदम रखने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का यह भी कहना है कि आरोपी और उसकी पत्नी आए दिन उनके साथ गाली-गलौज करते हैं और रात के समय शराब पार्टी कर खाली बोतलें उनके खेत में फेंक देते हैं। विरोध करने पर दोनों विवाद और झगड़े पर उतारू हो जाते हैं तथा पहले भी झूठी रिपोर्ट दर्ज कराकर उन्हें जेल भिजवाने की धमकियां दे चुके हैं।
महिला ने शिकायत में आरोपियों पर अपने घर के पास के सार्वजनिक रास्ते पर निजी गेट लगाकर ग्रामीणों और पशुओं का आवागमन बाधित करने का भी आरोप लगाया है। जमीन के मालिकाना हक को लेकर शिकायत में स्पष्ट किया गया है कि इस पुश्तैनी जमीन का बंटवारा करीब 50 वर्ष पहले ही हो चुका था और वर्ष 2025 में हुई पंचायत बैठक में भी यह स्वीकार किया गया था कि विवादित भूमि जमना रोत के हिस्से में ही है। पीड़ित महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस अब जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड