*आदिवासी गौरव के रंग में रंगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स*
*विश्व आदिवासी दिवस पर संस्कृति, परंपरा और अधिकारों की गूंज, पारंपरिक वेशभूषा में उमड़ा समाज*
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को शहर का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के रंग में रंगा नजर आया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग आयोजन में पहुंचे और उत्साह के साथ दिवस मनाया। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे समाजजनों ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और लोक जीवन की झलक देखने को मिली। आयोजन के दौरान समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक विकास और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़कर रखने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि वागड़ क्षेत्र की पहचान उसकी समृद्ध आदिवासी संस्कृति और परंपराओं से है। बदलते दौर में समाज की प्रगति के साथ अपनी भाषा, लोक कला, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखना भी जरूरी है। आदिवासी समाज का प्रकृति से पारंपरिक जुड़ाव और गौरवशाली इतिहास उसकी विशिष्ट पहचान है। विश्व आदिवासी दिवस को केवल उत्सव तक सीमित नहीं रखते हुए समाज के अधिकारों, सम्मान और पहचान को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। शिक्षा को सामाजिक विकास का आधार बताते हुए आने वाली पीढ़ी को शिक्षित करने और समाज में एकजुटता बनाए रखने पर भी बल दिया गया। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पूरे आयोजन के दौरान खासा उत्साह नजर आया। पारंपरिक वेशभूषा, लोक संस्कृति और आदिवासी गौरव की विविध झलकियों ने आयोजन को विशेष बना दिया। कार्यक्रम ने समाज को अपनी जड़ों, संस्कृति और पहचान से जुड़े रहने का संदेश दिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड