एमपी और यूपी पुलिस की मुस्तैदी से बची युवक की जान,चंबल नदी के पुल से छलांग लगाने जा रहा था युवक
भिंड के अटेर-जैतपुर चंबल नदी के पुल पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मानसिक तनाव के चलते चंबल नदी के पुल पर चढ़कर खुदकुशी की कोशिश कर रहे एक युवक को भिंड ज़िलें की अटेर पुलिस और उत्तर प्रदेश की थाना खैरा राठौर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए युवक को सुरक्षित बचा लिया।
डायल 112 पर अटेर जैतपुर पुल पर युवक के पुल से कूदने का प्रयास करने की जानकारी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही अटेर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों व जवानों ने धैर्य और समझबूझ दिखाई। उन्होंने युवक से निरंतर बातचीत की,उसकी समस्याएं सुनीं और उसका मानसिक तनाव शांत किया। इसके बाद युवक पुल से नीचे उतर आया। युवक की काउंसलिंग की गई गई और
आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवक को यूपी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड