शादी के डेढ़ महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे पर मिला शव,मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
भिंड। देहात थाना क्षेत्र के खैरा लावन गांव में शादी के महज डेढ़ महीने बाद 19 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार खैरा लावन निवासी रश्मि जाटव (19) पत्नी मनीष जाटव शनिवार रात करीब 10 बजे घर के कमरे में फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलने पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी। शव को जिला अस्पताल लाया गया जहां तहसीलदार की मौजूदगी में पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।मृतका के पिता अनिरुद्ध जाटव ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी 19 जून 2026 को खैरा लावन में की थी। शादी में सामर्थ्य अनुसार दहेज भी दिया था। लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष लगातार बाइक और नकदी की मांग कर रहा था। उनकी बेटी कई बार फोन कर प्रताड़ना की शिकायत कर चुकी थी।पिता के अनुसार शनिवार रात करीब 8 बजे रश्मि ने अपनी मां सरला देवी को फोन कर बताया था कि ससुराल वाले बाइक और रुपए नहीं लाने को लेकर उसे परेशान कर रहे हैं। इसके बाद रात करीब 11 बजे पुलिस का फोन आया कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है। परिजनों का आरोप है कि रश्मि की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका की मौत के कारणों की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड