डूंगरपुर नगर परिषद वार्ड आरक्षण लॉटरी का भाजपा ने किया विरोध, कोर्ट जाने की दी चेतावनी
डूंगरपुर। नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर डूंगरपुर नगर परिषद के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भाजपा नेताओं ने इसका विरोध जताया है। भाजपा नेताओं ने आरक्षण प्रक्रिया में जनसंख्या के अनुपात का सही तरीके से पालन नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए हैं।
भाजपा विधायक शंकरलाल डेचा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल और पूर्व उपसभापति सुदर्शन जैन ने आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया पर आपत्ति जताई। नेताओं का कहना है कि कई वार्डों में एससी और एसटी वर्ग की आबादी पर्याप्त नहीं होने के बावजूद उन वार्डों को आरक्षित किया गया है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि वार्ड आरक्षण जनसंख्या के अनुपात और निर्धारित नियमों के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने आरक्षण प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर भी सवाल उठाते हुए संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि आरक्षण प्रक्रिया में सामने आई आपत्तियों का समाधान नहीं किया गया तो पार्टी इस मामले को लेकर न्यायालय का रुख करेगी। लॉटरी प्रक्रिया के बाद भाजपा के विरोध से नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां और तेज हो गई हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड