शुरू न्यूज़
डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र के बड़ी गांव स्थित वात्रक एनीकट में रविवार सुबह करीब 10 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ एनीकट में नहाने गए छह बच्चे गहरे पानी में चले गए, जिससे डूबने से चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन सगे भाई-बहन और उनकी एक फुफेरी बहन शामिल हैं। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
हादसे में जान गंवाने वालों में बाबूसिंह डामोर की बड़ी बेटी हिना (24), बेटा प्रतीक (20) और छोटी बेटी इशिता (15) शामिल हैं। इनके साथ ही पालनपुर निवासी गौतम भाई परमार की बेटी रौनक (20) की भी डूबने से मौत हो गई, जो उनकी फुफेरी बहन थी। वहीं, ग्रामीणों द्वारा बचाए गए घायल राजवीर (पुत्र कोहरा डामोर) और जयसिंह (पुत्र सुरेश डामोर) को इलाज के लिए सीमलवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही धम्बोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को कब्जे में लेकर सीमलवाड़ा अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। एक ही परिवार के चार बच्चों की इस आकस्मिक मौत से बड़ी गांव और पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड