बीकानेर में कांग्रेस की कलह सड़कों पर, शहर अध्यक्ष के साथ मारपीट
सियासत में हिंसा की कोई जगह नहीं, लेकिन बीकानेर में कांग्रेस की अंदरूनी कलह हिंसक रूप लेती नजर आई। वार्ड 50 में नवरत्न डागा के नए कार्यालय के उद्घाटन समारोह के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल के साथ मारपीट की घटना सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में पहले मुंह मीठा कराया गया और उसके बाद मारपीट कर दी गई। मेघवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस से नाराज चल रहे नेता दीपक अरोड़ा के बेटे ने उन्हें अंकल कहकर एक तरफ बुलाया और बदसलूकी करते हुए कुर्ता फाड़ दिया व मारपीट की।
घटना के बाद मेघवाल ने IG और SP से सुरक्षा की मांग की है। सूचना पर पूर्व मंत्री बीडी कल्ला भी मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।
—
*Tags:* #BikanerNews #BikanerCongress #MadanMeghwal #CongressInfighting #Ward50 #BDKalla #RajasthanPolitics
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड