भाजपा की इंतजार की घड़ियाँ खत्म, 35 वार्डों के प्रत्याशी घोषित, कोन कहा से लडेगा चुनाव देखिए
बीजेपी ने सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव के लिए जारी की 35 उम्मीदवारों की सूची
सागवाड़ा। नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आखिरकार अपने पत्ते खोल दिए हैं। काफी इंतजार के बाद भाजपा ने सागवाड़ा नगर पालिका के सभी 35 वार्डों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सूची जारी होने के साथ ही नगर पालिका चुनाव की राजनीतिक सरगर्मियां और तेज हो गई हैं।
भाजपा द्वारा घोषित उम्मीदवारों की सूची में कई ऐसे नाम शामिल हैं, जिनकी पहले चर्चा नहीं थी। वहीं कुछ ऐसे संभावित उम्मीदवारों को टिकट नहीं मिला है, जिनके नामों की दावेदारी और टिकट की चर्चाएं चल रही थीं। इसके अलावा कुछ उम्मीदवारों द्वारा निर्दलीय रूप से भी नामांकन दाखिल किए जाने की बात सामने आई है, जिससे चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।
अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि भाजपा द्वारा घोषित यह उम्मीदवारों की सूची नगर पालिका चुनाव 2026 में पार्टी के लिए कितना फायदेमंद साबित होती है। अलग-अलग वार्डों में समीकरण बदलने के साथ ही मुकाबला त्रिकोणीय और रोचक होने की संभावना भी बनती दिखाई दे रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड