सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर सियासी मुकाबला तेज
भाजपा और कांग्रेस ने 35-35 वार्डों में अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। दोनों दलों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन रैली निकाली।
कांग्रेस की रैली मांडवी चौक से, जबकि भाजपा की रैली विधायक कार्यालय से रवाना हुई। दोनों रैलियां करीब 11:30 बजे गोल चौराहे पर आमने-सामने पहुंचीं। इसके बाद दोनों दलों के प्रत्याशियों ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया।
नामांकन के बाद कांग्रेस की ओर से गामठवाड़ा स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर आमसभा आयोजित की गई, जबकि भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपखंड कार्यालय पर मौजूद रहे।
अब नजरें निर्दलीय प्रत्याशियों और वार्डवार मुकाबले पर हैं। शाम तक नामांकन की तस्वीर पूरी तरह साफ होने की उम्मीद है।
सागवाड़ा में इस बार किसका बोर्ड बनेगा?
#Sagwara #SagwaraElection2026 #नगरपालिका_चुनाव #SagwaraNews #DungarpurNews #BJP #Congress #RajasthanPolitics #LocalElection #सागवाड़ा
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड