सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त गंभीर घायल, पादरा रोड पर हादसा
सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त गंभीर घायल
सागवाड़ा थाना क्षेत्र के माविता-पादरा मार्ग पर हुआ हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
सागवाड़ा थाना क्षेत्र के माविता-पादरा मार्ग पर शुक्रवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, माविता निवासी गोविन्द पुत्र कलजी डेंडोर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 28 अगस्त 2026 की रात करीब 8:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके भतीजे अविनाश पुत्र प्रकाश डेंडोर और उसका दोस्त संजय रोत, दोनों निवासी माविता, मोटरसाइकिल से पेट्रोल लेने पादरा की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान पादरा की तरफ से आ रही एक कार के चालक ने कथित तौर पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में अविनाश और संजय सड़क पर गिरकर घायल हो गए, जबकि मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उपचार के लिए सागवाड़ा अस्पताल लेकर आए। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने अविनाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल संजय को उच्च चिकित्सा संस्थान के लिए रेफर किया गया।
पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड