2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को TET से मुक्त करने की मांग, प्रधानमंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन
भिण्ड। ज्वाइंट टीचर्स फ्रंट (JTF) शिक्षक संयुक्त मोर्चा भारत ने वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता से मुक्त रखने की मांग उठाई है। इस संबंध में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर आरटीई अधिनियम एवं नियमावली में आवश्यक संशोधन करने का अनुरोध किया गया है।ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 2010 में शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पहले तत्कालीन नियमों के तहत पारदर्शी प्रक्रिया से नियुक्त लाखों शिक्षक 15 से 20 वर्षों से अधिक समय से शिक्षा व्यवस्था में सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे शिक्षकों पर अब TET की अनिवार्यता लागू करना उनके लिए मानसिक तनाव और सेवा असुरक्षा का कारण बन रहा है।मोर्चा ने मांग की है कि शिक्षकों के अनुभव, सेवा सुरक्षा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को TET की अनिवार्य शर्त से पूर्ण राहत प्रदान करे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड