रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

जीएनएम के दूसरे बैच का शुभारंभ, बीएससी नर्सिंग समेत नए कोर्स की तैयारी

LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH

एसआर हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कॉलेज में GNM के दूसरे बैच का शुभारंभ

बीएससी नर्सिंग और डी. फार्मा समेत अन्य मेडिकल कोर्स शुरू करने की तैयारी, छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का भरोसा
संतकबीरनगर।
एसआर हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कॉलेज, नाथनगर में मंगलवार को जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) के दूसरे बैच के नए शैक्षणिक सत्र का भव्य शुभारंभ हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के एमडी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने मां सरस्वती एवं पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने नए बैच के छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि एसआर हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कॉलेज में पिछले वर्ष से जीएनएम की कक्षाएं संचालित हो रही हैं और संस्थान चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को बेहतर चिकित्सा शिक्षा के लिए दूसरे जिलों का रुख न करना पड़े, इसके लिए संस्थान में जल्द ही बीएससी नर्सिंग, डी. फार्मा समेत अन्य उपयोगी मेडिकल कोर्स शुरू किए जाएंगे।
संस्थान के एमडी एवं पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि कॉलेज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक संसाधन और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों और अभिभावकों के विश्वास पर खरा उतरने का निरंतर प्रयास करेगा।
इस अवसर पर प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय, पैरामेडिकल प्रिंसिपल विनय पटेल और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, शिक्षण व्यवस्था और अत्याधुनिक प्रयोगशाला सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से अनुशासन के साथ अध्ययन करते हुए चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर करियर बनाने का आह्वान किया।
शिक्षक हरिश्चंद्र यादव के संचालन में आयोजित समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रवींद्र यादव, शिक्षिका अन्नू वर्मा, कृष्णा मिश्रा और दिग्विजय यादव सहित संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नए विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी