संतकबीरनगर- पैतृक जमीन पर बिना बंटवारे के कब्जे और अवैध निर्माण का आरोप, पीड़ित भाई ने पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना से लगाई न्याय की गुहार।
पैतृक संपत्ति में हक मारकर बिना बंटवारा किए अवैध निर्माण कराने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। तहसील खलीलाबाद के ग्राम गोरयाभार, टप्पा कर्री, परगना मगहर पूरब निवासी ध्रुपचंद पुत्र दुखी प्रसाद ने S.P खलीलाबाद को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
प्रार्थी का आरोप है कि पिता की मृत्यु के बाद पैतृक मकान व आराजी संख्या 503 में पांच भाइयों – रामवृक्ष, प्रेमचंद, आत्माप्रसाद, हरिश्चंद व स्वयं प्रार्थी के बीच आज तक कोई विधिक बंटवारा नहीं हुआ है। इसके बावजूद विपक्षी भाई अपने हक हिस्से से ज्यादा भूमि पर जबरन कब्जा कर बिना बंटवारा कराए धड़ल्ले से निर्माण कार्य करा रहे हैं।
पीड़ित ध्रुपचंद का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसे फौजदारी पर आमादा होकर धमकाया गया। पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि बिना बंटवारा कराए आराजी संख्या 503 पर हो रहे अवैध निर्माण को तत्काल रोका जाए, अन्यथा परिवार में बड़ी फौजदारी और खून-खराबे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
प्रार्थी ने S.P से उपरोक्त परिस्थितियों के आधार पर विपक्षियों को निर्माण कार्य से रोकने का आदेश देने की मांग की है, ताकि न्यायसंगत बंटवारा हो सके और शांति व्यवस्था बनी रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड