गोरखपुर में अपनी पहली ही पोस्टिंग में फर्ज और बहादुरी की अद्भुत मिसाल पेश करने वाली महिला सब इंस्पेक्टर (SI) जागृति खरवार की आज हर तरफ चर्चा हो रही है। एम्स थाना क्षेत्र में रविवार को एक बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति के दौरान, जब परिजनों द्वारा फ़ोन पर ज़्यादा बात करने से माना करने वाली 9वीं की एक छात्रा 100 फीट ऊंची पानी की टंकी से नीचे गिरने वाली थी, तब जागृति खरवार ने अपनी जान की परवाह किए बिना उसे हवा में ही थाम लिया। पूरे 20 मिनट तक हवा में हाथ पकड़े रखकर उन्होंने छात्रा की सुरक्षित जान बचाई।
जागृति ने उस पल को याद करते हुए बताया, “मुझे खुद विश्वास नहीं हो रहा कि मैं उसे इतनी मजबूती से पकड़ पाई। मैंने बस अपना पूरा प्रयास किया और मन में ठान लिया था कि इसे बचाकर ही दम लूंगी।”
बेटी की इस जांबाजी से वाराणसी में तैनात दरोगा पिता राधेश्याम खरवार बेहद भावुक और गदगद हैं। उन्होंने गर्व से कहा, “बेटी ने आज मेरा सीना चौड़ा कर दिया है।”
महिला दरोगा के इस अदम्य साहस को देखते हुए सोमवार को जिले के एसएसपी डॉ. कौस्तुभ और एसपी सिटी निमिष पाटील ने उन्हें पुलिस ऑफिस बुलाकर सम्मानित किया और उनका मनोबल बढ़ाया।

#cmcitygorakhpur #explore #gorakhpurpolice #braveryaward #khabardiarynews
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड