रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

होटल में संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की कार्रवाई, 5 गिरफ्तार

Ramesh Dubey

होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस की कार्रवाई, शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में 05 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार*
होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस की कार्रवाई, शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में 05 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार*
रमेश दूबे
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तहसीलदार सदर *श्री अनुराग कुमार यादव* व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद *श्री प्रियम राजशेखर पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद *श्री जय प्रकाश दुबे* एवं एसओजी प्रभारी मय टीम द्वारा कार्रवाई की गई।
*घटना का विवरण-*
विगत कई दिनों से ग्राम सेमरा में NH-27 के किनारे स्थित होटल ग्रीन एण्ड रेस्टोरेन्ट में महिलाओं एवं लड़कियों का अनाधिकृत रूप से अधिक संख्या में आवागमन तथा बाहरी युवकों के आने-जाने एवं संदिग्ध/अवैध गतिविधियों की सूचना प्राप्त हो रही थी। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा होटल पहुंचकर मौके पर मौजूद व्यक्तियों से उक्त गतिविधियों के संबंध में पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान होटल मालिक/कर्मियों एवं मौके पर मौजूद व्यक्तियों द्वारा उग्र होकर आसपास के लोगों से विवाद एवं आमदा-फौजदारी की स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास किया गया। मौके की स्थिति एवं स्थानीय लोगों में व्याप्त आक्रोश को देखते हुए पुलिस के हटने के पश्चात संज्ञेय अपराध कारित कर शांति व्यवस्था भंग किए जाने की आशंका उत्पन्न हो रही थी।
पुलिस द्वारा सभी व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया, परन्तु स्थिति सामान्य न होने पर शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं संज्ञेय अपराध घटित होने से रोकने के उद्देश्य से 05 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएस के अन्तर्गत नियमानुसार हिरासत में लिया गया तथा उनके विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अन्तर्गत चालानी रिपोर्ट प्रेषित की गई।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. चन्द्रकेतु सिंह पुत्र रामआज्ञा सिंह, निवासी लुचुई, थाना सहजनवां, जनपद गोरखपुर।
2. अखण्ड प्रताप सिंह पुत्र रविन्द्र सिंह, निवासी लक्षियाखास, थाना पटहेरवा, जनपद कुशीनगर।
3. अंकुश प्रजापति पुत्र अच्छेलाल, निवासी बकुलही, थाना हरपुर बुदहट, जनपद गोरखपुर।
4. आलोक भट्ट पुत्र भूपेन्द्रनाथ भट्ट, निवासी पुण्डा, थाना सहजनवां, जनपद गोरखपुर।
5. हरजीत मौर्या पुत्र सुखराम मौर्या, निवासी शनिचारा पूर्वी, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर।
*अन्य कार्रवाई-*
उक्त होटल की वैधता एवं संचालन संबंधी अभिलेखों की जांच हेतु संबंधित उप जिलाधिकारी, खलीलाबाद को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है, ताकि अभिलेखों एवं नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
गिरफ्तारी की कार्रवाई के दौरान मा0 सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया तथा अभियुक्तों के परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी गई।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी