गोरखपुर-सोनौली हाईवे के जंगल कौड़िया टोल प्लाजा पर मंगलवार को लोकल वाहनों से टोल वसूली पर लोगों ने जमकर हंगामा किया।
स्थानीय लोगों ने टोल मैनेजर का घेराव किया और वसूली बंद करने की मांग की। विरोध बढ़ने के बाद टोल कर्मचारियों ने स्थानीय वाहनों से मनमाने तरीके से टोल लेना बंद कर दिया।
1 सितंबर से वसूली का लगाया गया था नोटिस
टोल प्लाजा पर लगाए गए नोटिस में 1 सितंबर से 5 से 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्थानीय वाहनों से टोल वसूली की बात कही गई थी। नोटिस में ऐसे वाहन चालकों के लिए पास बनवाने की जानकारी भी दी गई थी।
नोटिस सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई थी। इसके बाद कैंपियरगंज विधायक फतह बहादुर सिंह रविवार शाम टोल प्लाजा पहुंचे थे।
विधायक ने दिए थे टोल न लेने के निर्देश
विधायक ने टोल मैनेजर और अधिकारियों से बातचीत कर कहा था कि स्थानीय वाहनों के लिए पहले से चली आ रही टोल में छूट की व्यवस्था जारी रहेगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से जबरन टोल वसूली नहीं करने के निर्देश दिए थे। टोल अधिकारियों ने भी विधायक को पुरानी व्यवस्था जारी रखने का भरोसा दिया था।
विधायक के आश्वासन के बाद टोल लेना गलत
स्थानीय लोगों का कहना है कि वे रोज इसी रास्ते से आते-जाते हैं। ऐसे में टोल शुरू होने से उन पर रोजाना अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
स्थानीय लोगों ने कहा कि जब विधायक के सामने टोल अधिकारियों ने पुरानी व्यवस्था जारी रखने का भरोसा दिया था तो उसके बाद दोबारा वसूली शुरू करना गलत है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड