गंगा जमुना के बढ़ते जल स्तर से झूसी समेत नदी किनारे बसे अन्य इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा बदरा गांव का संपर्क टूटा
प्रयागराज में बाढ़ का खतरा बढ़ा,प्रशासन ने लोगों की आवाजाही के लिए कई नावें लगाईं झूंसी, प्रयागराज। गंगा और यमुना नदियों के जलस्तर में एक बार फिर तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। नदियों का पानी बढ़ने से झूंसी क्षेत्र के तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बदरा-सोनौटी गांव का मुख्य मार्ग जलमग्न होने से गांव का संपर्क आसपास के क्षेत्रों से टूट गया है।जलस्तर बढ़ने के कारण गांव की ओर जाने वाली सड़कें पानी में डूब गई हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को जरूरी सामान लाने ले जाने मे भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में लोगों की आवाजाही के लिए कई नावों की व्यवस्था की है। नावों के जरिए ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और आवश्यक आवागमन में मदद की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड