खड़ी गाड़ी का चालान करने पर पुलिस से सवाल करता बीजेपी पदाधिकारी
सोशल प्लेटफार्म पर यूपी के नैनी प्रयागराज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें स्वयं को बीजेपी का एक पदाधिकारी बताते हुए युवक ने खड़ी गाड़ी का चालान करने पर नैनी पुलिस से जवाब तलब किया। अब वक्त आ गया है कि जनता को यह समझना पड़ेगा की पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए है ना कि हमें डराने धमकाने के लिए है वह सरकारी मुलाजिम है और जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर रहने की उसकी ड्यूटी है। सोमवार को यही समझाने की कोशिश बीजेपी के इस युवा पदाधिकारी ने वीडियो क्लिप के माध्यम से सोशल प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को संदेश देते हुए प्रयास किया। वक्त बदलने का है और लोगों को यह समझना होगा की सरकारी मुलाजिम जनता पर किसी तरह का अत्याचार नहीं कर सकते माननीय सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय, जनपद न्यायालय ने अपने कई फैसलों में यह आदेश दिया है की सरकारी मुलाजिम वह चाहे जिस विभाग का हो उसकी ड्यूटी कानून के इंप्लीमेंट की है ना कि कानून की आड़ में किसी को डराने धमकाने की या फिर फर्जी मुकदमा कायम करने की। बीजेपी के इस युवा पदाधिकारी को उसकी हिम्मत के लिए एक सैल्यूट तो बनता ही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड