प्रयागराज-फाफामऊ पुल से बुजुर्ग के छलांग लगाने की सूचना से मचा हड़कंप PAC टीम ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
प्रयागराज फाफामऊ पुल से करीब 75 वर्षीय बुजुर्ग के छलांग लगाने की सूचना से सोमवार को हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही 4th BN PAC प्रयागराज की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
बताया गया कि रामचंद्र मौर्य निवासी दरियाबाद, कीडगंज लंबे समय से बीमारी से परेशान चल रहे थे। घटना की सूचना पर PAC टीम ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रभारी राजेश पांडेय, हवलदार चंद्रमोहन सरोज, सिपाही दिनेश पाल, सिपाही दीपू मौर्या और सिपाही धर्मपाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम की तत्पर कार्रवाई से बुजुर्ग को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के संबंध में संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड