गोतांवा में हुआ ट्रैक्टर टोचन दंगल, रोमांचक मुकाबलों ने बढ़ाया उत्साह
प्रयागराज। बहादुरपुर ब्लॉक के फूलपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोतांवा, सरायइनायत में ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ट्रैक्टरों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही।
कार्यक्रम में बसपा के जिला सचिव एवं ग्राम प्रधान राजकुमार प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की।
वहीं बहादुरपुर ब्लॉक प्रमुख अरूणेन्द्र यादव (डब्बू) ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं और किसानों में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है तथा आपसी भाईचारे को भी बढ़ावा मिलता है।
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अपने-अपने ट्रैक्टरों की ताकत और कौशल का प्रदर्शन किया। एक-दूसरे को पछाड़ने के लिए प्रतिभागियों ने पूरी ताकत झोंक दी, जिससे मुकाबले काफी रोमांचक रहे। ग्रामीणों ने तालियों और उत्साह के साथ प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों और ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड