जिलाधिकारी ने पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम हेतु बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना_____________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
संत कबीर नगर 31 अगस्त, 2026, जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा आज पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम हेतु बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 50 किसान नेशनल मिशन फॉर फूड सिक्योरिटी न्यूट्री सीरियल घटक एवं 10 अधिकारी/कर्मचारी उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षण हेतु गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर, उत्तराखंड में प्रशिक्षण हेतु भेजे गए।
उप निदेशक कृषि डॉ0 राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इसमें उन्हें श्री अन्न फसलों का उत्पादन, विधायन इत्यादि का कृषि वैज्ञानिकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा एवं विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध पर उन्हें भ्रमण करते हुए तकनीकी ज्ञान संवर्धन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी किसानों को सफल कार्यक्रम हेतु शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि विश्वविद्यालय से प्राप्त प्रशिक्षण प्राप्त कर जनपद के आगामी कार्यक्रमों में अन्य किसानों को भी अपने अनुभव साझा करते हुए उन्हें भी श्री अन्न उत्पादन हेतु प्रोत्साहित करेंगे। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह एवं जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमार उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड