संतकबीरनगर- राज्यसभा कार्यकर्ताओं के साथ किया भव्य स्वागत भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री बनीं राज्यसभा सांसद संगीता यादव का संतकबीरनगर में ऐतिहासिक स्वागत, फूल-मालाओं से लदीं, गूंजे जयकारे।
भारतीय जनता पार्टी की तेजतर्रार नेता एवं राज्यसभा सांसद संगीता यादव को पार्टी का राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार अपने जनपद आगमन पर अभूतपूर्व और भावुक स्वागत मिला। शहर के प्रतिष्ठित होटल सम्राट में आयोजित भव्य स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
होटल सम्राट के प्रबंधक एवं प्रसिद्ध समाज सेवी संतोष मौर्य तथा ग्राम प्रधान राधेश्याम मौर्य के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के बीच फूल-मालाओं से सांसद का जोरदार अभिनंदन किया। उपस्थित जनसमूह ने उन्हें नई राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिलने पर हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संगीता यादव जैसी कर्मठ, अनुशासित और जनसेवा के प्रति समर्पित नेत्री को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व मिलना पूरे पूर्वांचल के लिए गौरव का क्षण है। इससे जनपद के कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह का संचार हुआ है। सभी ने विश्वास जताया कि वे अपने अनुभव, सक्रियता और संगठनात्मक कौशल से पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
स्वागत समारोह के दौरान पूरा परिसर “संगीता यादव जिंदाबाद” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं समर्थक मौजूद रहे। सभी ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड