डीएम ने 50 किसानों के प्रशिक्षण दल को पंतनगर के लिए किया रवाना
(ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य
संतकबीरनगर, 31 अगस्त। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सोमवार को पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम के तहत किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर (उत्तराखंड) के लिए रवाना किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत नेशनल मिशन फॉर फूड सिक्योरिटी (न्यूट्री सीरियल घटक) तथा उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के तहत जनपद के 50 किसानों के साथ 10 अधिकारी एवं कर्मचारी प्रशिक्षण के लिए भेजे गए हैं।
उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान कृषि वैज्ञानिक किसानों को श्री अन्न (मिलेट्स) की उन्नत उत्पादन तकनीक, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन तथा विपणन संबंधी जानकारी देंगे। इसके साथ ही प्रतिभागी विश्वविद्यालय के विभिन्न अनुसंधान केंद्रों एवं प्रक्षेत्रों का भ्रमण कर आधुनिक कृषि तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान भी प्राप्त करेंगे।
जिलाधिकारी ने किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशिक्षण से अर्जित ज्ञान और अनुभव को जनपद के अन्य किसानों तक पहुंचाकर श्री अन्न की खेती को बढ़ावा दें, जिससे किसानों की आय में वृद्धि और पोषण सुरक्षा को मजबूती मिले।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार सहित कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड