15 अक्टूबर तक पूरा होगा मेहदावल का कल्याण मंडप भवन: डीएम आलोक कुमार
(ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य
मेहदावल (संतकबीरनगर), 31 अगस्त 2026। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सोमवार को मेहदावल स्थित पंचमुखी शिव मंदिर पक्का पोखरा परिसर में निर्माणाधीन कल्याण मंडप भवन का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था और ठेकेदार को 15 अक्टूबर 2026 तक गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित समयसीमा का हर हाल में पालन किया जाए। आवश्यकता पड़ने पर मैनपॉवर बढ़ाकर निर्माण कार्य तेजी से पूरा करते हुए भवन संबंधित विभाग को हैंडओवर किया जाए। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।
मंदिर परिसर का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने खराब पड़ी विद्युत लाइटों को तत्काल दुरुस्त कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर के बाहर स्पीड ब्रेकर निर्माण कराने के भी निर्देश दिए, ताकि सड़क पर आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
इस दौरान उप जिलाधिकारी मेहदावल राजकुमार, नायब तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड