रेलवे GM ने गोरखपुर स्टेशन का किया निरीक्षण, खाने-पीने के स्टॉलों पर देखी साफ-सफाई
नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन पर आयोजित नेपालगंज रोड-नानपारा-बहराइच रेल खंड एवं ट्रेन सेवाओं के उद्घाटन समारोह शामिल होने जाते समय पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने सोमवार को रेलवे स्टेशन पर स्थित खानपान स्टॉलों का निरीक्षण किया।
GM ने पैक्ड खाद्य सामग्रियों को उठाकर देखा कि कहीं एक्सपायर तो नहीं हैं। संतुष्ट होने के बाद वेंडर से खानपान सामग्री की बिक्री के बारे में जानकारी ली। बिलिंग का भी हाल जाना, महाप्रबंधकने पैंतीस रुपये की कीमत वाली बिस्किट खरीद ली। मौके पर QR कोड से ऑनलाइन भुगतान भी कर दिया। इस दौरान साथ चल रहे अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया।
महाप्रबंधन ने कहा कि, खानपान स्टॉलों पर साफ-सफाई का ख्याल रखें। प्रत्येक यात्रियों को खानपान का बिल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, देखें कि खानपान के अधिक दाम न हो। इसका समय-समय पर निरीक्षण करें। अनियमितता पर कार्रवाई भी करें। खानपान और यात्री सुविधाओं में कहीं कोई लापरवाही नहीं चलेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड