गोरखपुर में CM ने 200 लोगों की समस्या सुनी, समाधान का दिए भरोसा
गोरखपुर प्रवास के तीसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में 200 लोगों की समस्या सुनी। उन्होंने सभी को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
सीएम ने पास मौजूद अधिकारियों से कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। इसमें देरी नहीं होनी चाहिए। तहसील एवं थाने स्तर पर ही मामलों को हल करें। राजस्व के वाद भी समय से निस्तारित किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन में लोगों की समस्या सुनी। सुबह से ही लोग मंदिर पहुंचने लगे थे। उन्हें महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर कुर्सियों पर बैठाया गया था।
सीएम एक-एक कर सभी के पास पहुंचे और उनकी समस्या जानी। उनके प्रार्थना पत्रों को हाथ में लिया और विस्तार से उनकी बात सुनी। जिस जिले का मामला होता, वहां से संबंधित अधिकारियों को उन्होंने प्रार्थना पत्र सौंपते हुए मामले को हल कराने का निर्देश दिया।
जनता दर्शन से पहले मुख्यमंत्री गोशाला पहुंचे। वहां गायों की सेवा की। उन्हें गुड़ व रोटी खिलायी। काफी देर तक सीएम वहां रहे। सीएम की आवाज सुनकर गोवंश उनकी ओर आने लगे। उन्हें देखकर सभी उत्साहित नजर आ रहे थे। सीएम ने गायों को दुलारा और उनकी उचित देखभाल का निर्देश दिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड