महिला सिपाही की मौत, कांस्टेबल पति का आरोप एक्सीडेंट के बाद भी नहीं मिली छुट्टी
बस्ती में सात दिन पहले सड़क हादसे में घायल महिला सिपाही की शनिवार को मौत हो गई। उसके सिर पर 4 टांके लगे थे। महिला सिपाही केसरी वर्मा ने इलाज कराने के लिए एसपी ऑफिस में एप्लिकेशन दी थी, लेकिन उसे छुट्टी नहीं मिली थी।
केसरी का पति नागेंद्र वर्मा भी पुलिस में सिपाही है। पत्नी की मौत के बाद पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर नागेंद्र फूट-फूटकर रोए। कहने लगे- इलाज नहीं होने से केसरी की मौत हुई है। 2 दिन से छुट्टी के लिए एसपी ऑफिस के चक्कर लगा रही थी, लेकिन उसे छुट्टी नहीं मिली।
सिपाही नागेंद्र वर्मा ने रोते हुए कहा कि अगर एसपी ऑफिस से छुट्टी मिल जाती और समय पर मेरी पत्नी केसरी का इलाज हो जाता, तो आज वह जिंदा होती। छुट्टी की एप्लिकेशन में सीटी स्कैन की कॉपी भी लगाई थी। सिर में चार टांके लगे होने की बात भी लिखी थी। फिर भी एसपी कार्यालय में तैनात 2 कर्मचारियों ने छुट्टी नहीं दी। कहा था कि न EL मिलेगी, न ही मेडिकल लीव।
नागेंद्र ने एसपी ऑफिस में तैनात दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ रुधौली अनिल सिंह ने कहा- महिला सिपाही की शनिवार तड़के अचानक तबीयत बिगड़ गई थी।
अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। सिपाही पति नागेंद्र के आरोपों की भी जांच की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड