घर में घुसकर मारपीट का आरोप, पुलिस से की गई शिकायतसोनबरसा की निवासी
सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम हडहा सोनबरसा की निवासी बैठौली देवी पत्नी चन्द्रिका ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर उनके तथा उनकी पुत्री प्रीति के साथ मारपीट की और बाल भी नोच लिए। इस संबंध में उन्होंने घघसरा चौकी, डायल 112 तथा थाना सहजनवा में लिखित शिकायत दी है।
पीड़िता के अनुसार, उनके पति और पुत्र रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। उनका कहना है कि गांव में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी विवाद के चलते रीना, गोली, अंजली तथा महाराजगंज जनपद के पनियरा क्षेत्र से आए कुछ रिश्तेदारों ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की।
वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि उन पर बार-बार झूठे आरोप लगाए जाते हैं। उनका दावा है कि घटना के समय उनके परिवार के पुरुष सदस्य, जिनमें उनका पति और बेटा शामिल हैं, बाहर है और उन्हें बेवजह मामले में फंसाया जा रहा है।
फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। उनका मोबाइल नंबर भी दे दिया गया जिससे पता लगा सके कि वह बाहर है कि घर पे है पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है तथा जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड