नगर पंचायत में महिला सफाई मित्रों को किया गया सम्मानित
घघसरा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शनिवार को नगर पंचायत घघसरा में चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने महिला सफाई मित्रों के साथ रक्षाबंधन का पर्व स्नेह और सम्मान के साथ मनाया। इस अवसर पर महिला सफाई मित्रों ने चेयरमैन की कलाई पर राखी बांधी, जिसके बाद उन्होंने सभी बहनों को उपहार एवं मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया।
चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक है। बहनों का स्नेह और विश्वास जीवन की सबसे अनमोल पूंजी है। उन्होंने सभी बहनों के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रेम और अपनत्व की यह डोर सदैव अटूट बनी रहे।
इस अवसर पर मालती, प्रेमशिला, सुनीता, श्रीवंती, छाया, पार्वती, अनीता, शांति, सुमित्रा, मालती, मंजू सहित अन्य महिला सफाई मित्र उपस्थित रहीं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड