रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

अगस्त के लिए पुलिस ऑफिसर ऑफ द मंथ बने महुली एसओ

बलवन्त कुमार पाण्डेय

महुली एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय बने अगस्त के ‘पुलिस ऑफिसर ऑफ द मंथ’
एसपी संदीप कुमार मीणा ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, कर्तव्यनिष्ठा और बेहतर पुलिसिंग को मिली पहचान
संतकबीरनगर। अपनी कर्तव्यनिष्ठा, कार्यकुशलता, सूझ-बूझ और रचनात्मक पुलिसिंग के जरिए जनता के बीच पुलिस की बेहतर छवि बनाने वाले महुली थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय को अगस्त माह का जिले का सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारी चुना गया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने उन्हें ‘COP of the Month’ का सम्मान देते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
महुली थानाध्यक्ष के रूप में तैनाती के बाद से ही दुर्गेश कुमार पांडेय ने कानून-व्यवस्था के साथ-साथ थाना परिसर की साफ-सफाई, साज-सज्जा और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया। थाना परिसर में बेहतर व्यवस्थाएं, भवनों का रंग-रोगन, आकर्षक लाइटिंग और आधुनिक मेस की स्थापना जैसे कार्यों की भी सराहना होती रही है।
फरियादियों की सुविधा और सम्मान पर विशेष जोर
थाने पहुंचने वाले फरियादियों के लिए बैठने और पीने के पानी की व्यवस्था कराने के साथ ही उनकी समस्याओं को सम्मानपूर्वक सुनकर त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। उनकी कार्यशैली में मानवीय संवेदनशीलता और संवाद को खास महत्व दिया जाता है।
सोशल पुलिसिंग से जटिल मामलों के समाधान पर जोर
दुर्गेश कुमार पांडेय ने सोशल पुलिसिंग को प्रभावी हथियार बनाकर पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया। कठिन और जटिल मामलों में सूझ-बूझ के साथ समाधान निकालने तथा शासन की प्राथमिकताओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने के उनके प्रयासों को भी सम्मान का प्रमुख आधार माना गया।
पुलिस विभाग की ओर से ‘पुलिस ऑफिसर ऑफ द मंथ’ का सम्मान अधिकारी की व्यक्तिगत कार्यकुशलता, मेहनत, लगन, कर्तव्यनिष्ठा और शासन की प्राथमिकताओं के बेहतर क्रियान्वयन के आधार पर दिया जाता है। अगस्त माह के लिए दुर्गेश कुमार पांडेय के चयन के बाद महुली थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी